जेटली ने संशोधित GDP आंकड़ों का किया बचाव, बोले-CSO भरोसेमंद संस्थान
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) शासन के दौरान बताए गए जीडीपी वृद्धि दर के आंकड़ों में संशोधन का बचाव किया है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) एक विश्वसनीय संस्थान है और यह वित्त मंत्रालय से अलग स्वतंत्र रूप से काम करता है. यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान जब सीएसओ ने आंकड़े बदले तो कांग्रेस ने स्वागत किया था, आज आलोचना कर रहे हैं. गुरुवार को सिलसिलेवार ट्वीट में जेटली ने कहा कि वृद्धि दर के संशोधित आंकड़े नए आधार वर्ष 2011-12 के नए फार्मूले पर आधारित हैं. यह वैश्विक स्तर पर अधिक तुलनीय है क्योंकि यह भारतीय अर्थव्यवस्था का अधिक व्यापक प्रतिनिधित्व करता है और वास्तविक स्थिति को प्रतिबिंबित करता है. वृद्धि दर के आंकड़ों में संशोधन को लेकर कांग्रेस की आलोचना को आड़े हाथ लेते हुए जेटली ने कहा कि यूपीए के आखिरी दो साल के कार्यकाल के आंकड़े सीएसओ ने संशोधित कर दिए थे , तब वृद्धि पर कांग्रेस ने संगठन की सराहना की थी. यूपीए सरकार ने यहां तक कहा था 'जीडीपी की नई श्रृंखला से यह स्थापित हो गया कि हमने अर्थव्यवस्था का कुप्रबंधन नह...