Posts

Showing posts from October, 2018

शाहरुख खान ने किया ट्वीट - 23 साल बाद भी जिंदा है राज और सिमरन की लव स्टोरी

किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान ने DDLJ के 23 साल पूरे होने पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है - 23 साल पहले शुरू हुई एक स्पेशल जर्नी आज भी चल रही है। आपके प्यार ने राज और सिमरन की लव स्टोरी को पिछले 1200 हफ्तों से लगातार जिंदा रखा है। इतने सालों से हमारे लिए प्यार बनाए रखने का शुक्रिया। आखिरी शो में पहुंचे थे 210 लोग मुंबई के मराठा मंदिर में फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे पूरे 1009 हफ्ते तक लगी रही। इसका आखिरी शो 19 फरवरी 2015 में रखा गया था। फिल्म के आखिरी शो में महज 210 लोग ही पहुंचे थे। इस वजह से फिल्म को थिएटर से हटा लिया गया। आदित्य की चॉइस थे टॉम क्रूज आदित्य चोपड़ा DDLJ में राज मल्होत्रा का रोल हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज से करवाना चाहते थे। वे इसे इंडो- अमेरिकन लव स्टोरी बनाने के मूड में थे, लेकिन यश चोपड़ा को आदित्य का यह आइडिया पसंद नहीं आया। बाद में सैफ अली खान ने भी राज मल्होत्रा का रोल करने से इंकार कर दिया था , जिसके बाद यह रोल शाहरुख ने किया। एक टाइटल दो फिल्में 1995 में रिलीज DDLJ से पहले इसी टाइटल की एक और फिल्म 1980 में रिलीज हुई थी। 1980 की दिलवा...