शाहरुख खान ने किया ट्वीट - 23 साल बाद भी जिंदा है राज और सिमरन की लव स्टोरी

किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान ने DDLJ के 23 साल पूरे होने पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है - 23 साल पहले शुरू हुई एक स्पेशल जर्नी आज भी चल रही है। आपके प्यार ने राज और सिमरन की लव स्टोरी को पिछले 1200 हफ्तों से लगातार जिंदा रखा है। इतने सालों से हमारे लिए प्यार बनाए रखने का शुक्रिया।

आखिरी शो में पहुंचे थे 210 लोग
मुंबई के मराठा मंदिर में फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे पूरे 1009 हफ्ते तक लगी रही। इसका आखिरी शो 19 फरवरी 2015 में रखा गया था। फिल्म के आखिरी शो में महज 210 लोग ही पहुंचे थे। इस वजह से फिल्म को थिएटर से हटा लिया गया।

आदित्य की चॉइस थे टॉम क्रूज
आदित्य चोपड़ा DDLJ में राज मल्होत्रा का रोल हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज से करवाना चाहते थे। वे इसे इंडो-अमेरिकन लव स्टोरी बनाने के मूड में थे, लेकिन यश चोपड़ा को आदित्य का यह आइडिया पसंद नहीं आया। बाद में सैफ अली खान ने भी राज मल्होत्रा का रोल करने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद यह रोल शाहरुख ने किया।

एक टाइटल दो फिल्में
1995 में रिलीज DDLJ से पहले इसी टाइटल की एक और फिल्म 1980 में रिलीज हुई थी। 1980 की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म का डायरेक्शन राजेन्द्र सिंह आतिश ने किया था, फिल्म की स्टार कास्ट में बीना बैनर्जी, देश गौतम और तारिक शाह शामिल थे।

4 करोड़ में बनी थी फिल्म
DDLJ की लागत उस वक्त महज 4 करोड़ रुपए थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1 अरब की कमाई की है। जिस वक्त फिल्म रिलीज हुई थी, उस वक्त 1 डॉलर में करीब 32.35 रुपए काउंट होते थे।

Comments

Popular posts from this blog

依法战“疫”:“涉外”遇上“涉疫” 如何确保公平正义?

राणा कपूर की बेटी को लंदन जाने से रोका गयाः पाँच बड़ी ख़बरें

中国大陆部分学校推迟开学背后的考量